news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : लखनऊ हादसे के बाद मिर्जापुर जिला प्रशासन अलर्ट, कई कोचिंग सेंटर की जांच

मिर्जापुर : लखनऊ हादसे के बाद मिर्जापुर जिला प्रशासन अलर्ट, कई कोचिंग सेंटर की जांच

  •   JP PATEL
  •  2026-06-23 07:31:52
  •  0

मिर्जापुर : लखनऊ हादसे के बाद मिर्जापुर जिला प्रशासन अलर्ट,देर शाम कई कोचिंग सेंटर पर पुलिस और प्रशासन पहुंचकर सुरक्षा मानकों की जांच किया.कोचिंग सेंटर पर जांच के दौरान लगे फायर सिलेंडरों की भी जांच की गयी.

लखनऊ के अलीगंज के कोचिंग सेंटर में अग्निकांड में कई बच्चों के जान गवा देने के बाद मिर्जापुर जनपद का जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है, सोमवार के देर शाम कोचिंग संस्थानों पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच किया है. शहर के तहसील चौराहे पर स्थित जनपद के सबसे बड़े कोचिंग संस्थान आकाश कोचिंग सेंटर में सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार और ASP नीतीश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल किया.जांच के दौरान सुरक्षा मानकों की जांच की गयी.इसके अलावा कोचिंग सेंटर में लगे फायर सिलेंडरों की जांच की गयी.सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह कोचिंग संस्थानों की जांच का यह अभियान जनपद में चलाया जा रहा है.फायर नॉर्म्स पूरा करने के बाद ही अनुमति दी जाएगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट