मिर्जापुर : जनहित संकल्प पार्टी (जेएसपी) का न्याय यात्रा मिर्जापुर के चुनार विधानसभा पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. न्याय यात्रा में सैकड़ो मोटरसाइकिल और ऑटो के साथ गाड़ियां की काफिला नारायणपुर पटेल तिराहा से होते हुए तहसील पहुंचकर एसडीएम को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया है.
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने कहा यूपी के सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी,एक नये विकल्प के रूप में जनता देख रही है.
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गई है. जनहित संकल्प पार्टी भी इस बार चुनावी मैदान में उतरेगी.मधुबन विधानसभा से जनहित संकल्प पार्टी की शुरू हुई यात्रा विभिन्न जनपदों से होते हुए बुधवार को मिर्जापुर के चुनार विधानसभा पहुंचने पर जनहित संकल्प पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.नारायनपुर तिराहे पर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की गई .यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और भारी संख्या में ऑटो, मोटरसाइकिल के साथ चार पहिया गाड़ियों के काफिले के साथ चुनार तहसील मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल के नेतृत्व में एसडीएम राजेश वर्मा को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए सत्ता के साथ ही विपक्ष के पार्टियों पर निशाना साधा कहा कि सभी को जनता ने देखा है अब एक नए विकल्प के रूप में जनहित संकल्प पार्टी को देखना चाह रही है. उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. 2022 के विधानसभा चुनाव में चुनार से डॉ आर एस पटेल अपना दल (कमेरवादी) से चुनाव लड़ चुके हैं. हार का सामना करना पड़ा था. पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या इस पार्टी से फिर चुनाव लड़ सकते हैं तो कहा यह कौन सी पार्टी है इसको मैं नहीं जानता. आगे पूछा गया क्या आप किसी पार्टी से गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे कहां यह समय आने पर किया जाएगा अभी केवल न्याय यात्रा लेकर चल रहा हूं. हमारी सरकार बनती है तो स्वास्थ्य और शिक्षा मुक्त रहेगा.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.