news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : चरखी कला के पूर्व प्रधान रमापति सिंह पटेल का निधन, चार बार प्रधान,दो बार सहकारी समिति के रहे अध्यक्ष, इलाके में शोक की लहर

मिर्जापुर : चरखी कला के पूर्व प्रधान रमापति सिंह पटेल का निधन, चार बार प्रधान,दो बार सहकारी समिति के रहे अध्यक्ष, इलाके में शोक की लहर

  •   JP PATEL
  •  2026-06-27 18:59:00
  •  0

मिर्जापुर जिले के तहसील लालगंज की ग्राम चरखी कला के पूर्व प्रधान रमापति सिंह पटेल का आज उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आवास पर लोग पहुंच रहे हैं।रमापति सिंह पटेल चार बार ग्राम प्रधान और दो बार सरकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे।उन्हें एक कुशल जनप्रतिनिधि और राजनीतिक मार्गदर्शक के तौर पर जाना जाता था। उनके कार्यकाल में ग्राम सभा में कई विकास कार्य हुए, जिससे वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। बताया जा रहा कई दिनों से बीमार चल रहे थे. लगभग 90 साल उम्र हो चुकी थी।इलाके के जनप्रतिनिधि और सामाजिक लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।

Tag :  

संबंधित पोस्ट