मिर्जापुर जिले के तहसील लालगंज की ग्राम चरखी कला के पूर्व प्रधान रमापति सिंह पटेल का आज उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आवास पर लोग पहुंच रहे हैं।रमापति सिंह पटेल चार बार ग्राम प्रधान और दो बार सरकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे।उन्हें एक कुशल जनप्रतिनिधि और राजनीतिक मार्गदर्शक के तौर पर जाना जाता था। उनके कार्यकाल में ग्राम सभा में कई विकास कार्य हुए, जिससे वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। बताया जा रहा कई दिनों से बीमार चल रहे थे. लगभग 90 साल उम्र हो चुकी थी।इलाके के जनप्रतिनिधि और सामाजिक लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.