मिर्जापुर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने और केश दर्ज करवाने की धमकी देने वाले गिरोह को पकड़ा है. राजस्थान से शादी करने आए पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है.गिरोह के महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मिर्जापुर कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने के नाम पर ठगी और जबरन वसूली करने वाले संगठित गिरोह का मंगलवार को पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में जमा 1.30 लाख रुपये होल्ड कराए हैं . घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन और एक अर्टिगा कार भी बरामद की है.
दरअसल राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ के रहने वाले पुष्पेन्द्र ने 29 जून को तहरीर देकर बताया कि उसके दो रिश्तेदारों की शादी कराने के बहाने उन्हें 28 जून को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लोहंदी कला स्थित हनुमान मंदिर बुलाया गया,वहां शादी का झांसा देकर उनसे ठगी की गई और जान से मारने की धमकी देकर जबरन रुपये वसूले गए. पुलिस ने केस दर्ज करते हुए लोहंदी कला क्षेत्र से लवकुश यादव, गुड़िया यादव, राधा कोल, दीपक पाल और राजेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन और एक अर्टिगा कार बरामद जेल भेज दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक नीतेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कहा उनका गिरोह राजस्थान समेत अन्य राज्यों के लोगों को शादी कराने का झांसा देकर मिर्जापुर बुलाता है यहां फर्जी शादी का नाटक रचकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर ऑनलाइन और नकद रुपये वसूल ले लेते हैं.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.