news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : कार्यक्रम स्थल के बरामदे में बाइक देखकर बीडीओ पर भड़के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, वीडियो वायरल

मिर्जापुर : कार्यक्रम स्थल के बरामदे में बाइक देखकर बीडीओ पर भड़के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, वीडियो वायरल

  •   JP PATEL
  •  2026-07-09 07:53:41
  •  0

मिर्जापुर जनपद पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कार्यक्रम स्थल के बाहर बरामदे में खड़ी बाइक देख कर बीडीओ पर भड़क गये.कहा देखो मीटिंग चल रही है जनता के लिए ,जनता दिखाई नही देती आप लोगो को.मंत्री के नाराजगी के बाद बरामदे से बाइको को हटावाया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पत्रकारों से बात करते हुए कहा अधिकारियों से कहा गया अपने कार्यों में सुधार लाएं अगली बार आने पर इस तरह की कामिया ना मिले. वहीं विपक्ष की पार्टियों को लेकर निशाना सदा का 70 सालों से समाज को कुछ नहीं दिया मोदी और योगी के कार्यकाल में समाज को फायदा मिल रहा है.

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद बुधवार को विभाग के प्रचार प्रसार के लिए मिर्जापुर के सिटी ब्लॉक पहुंचे.कार्यक्रम स्थल के बाहर बरामदे में खड़ी बाइक देख कर बीडीओ पर भड़क गये.कहा देखो मीटिंग चल रही है जनता के लिए ,जनता दिखाई नही देती आप लोगो को.मंत्री के नाराजगी के बाद बरामदे से बाइको को बीडीओ ने एक एक करके हटावाया.जब तक बाइक नही हटा मंत्री खुद वही खड़े रहे.अपने सामने बाइको को हटवाने के बाद मंत्री अंदर कार्यक्रम में गये.मंत्री के भड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा 70 सालों से विपक्ष के पार्टियों ने समाज को कुछ नहीं दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने समाज के बच्चों की पढ़ाई से लेकर मत्स्य पालन और जैसी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है. बरामदे में खड़ी बाइकों को लेकर कहा अधिकारी सुधार कर ले अगली बार आए तो ऐसा न रहे जनता की सेवा के लिए सर्विस में आये हैं, कोई राजनीति में आकर सेवा कर रहा है कोई सर्विस में आकर सेवा कर रहा है. कुछ आवाज उठाने के लिए है तो कुछ अधिकार दिलाने के लिए हैं सभी लोगों का अपना काम है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट