news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापु तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर ट्रक में मारी टक्कर, पत्नी और पिता की मौत, पति घायल

मिर्जापु तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर ट्रक में मारी टक्कर, पत्नी और पिता की मौत, पति घायल

  •   JP PATEL
  •  2026-07-11 08:29:17
  •  0

मिर्जापुर जनपद में भीषण सड़क हादसा हो गया. सड़क हादसे में कार सवार पिता पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. पति घायल है. वाराणसी से इलाज करा कर प्रतापगढ़ घर वापस जा रहे थे. इस दौरान हादसा हो गया.पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है.

मिर्जापुर जनपद के कछवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे कटका के पास शुक्रवार को भीषड़ सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के फरखचे उड़ गए. कार में सवार पत्नी और पिता की मौत हो गई और पति गंभीर से घायल हो गया. एम्बुलेंस की मदद से भदोही जनपद के औराई अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टर ने पिता पत्नी को मृत्यु घोषित कर दिया पति का इलाज किया जा रहा है.

बताया जा रहा चिलबिला प्रतापगढ़ के रहने वाले 30 वर्षीय शिवम अग्रवाल अपने 28 वर्षीय पत्नी प्रगति अग्रवाल और 63 वर्षीय पिता प्रभात अग्रवाल के साथ वाराणसी से इलाज करवाकर चिलबिला प्रतापगढ़ स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे कि कटका पड़ाव के होटल के सामने खड़ी ट्रेलर से टकरा गए जिससे पत्नी और पिता कि मौत हो गयी.शिवम के पिता 63 वर्षीय प्रभात अग्रवाल कैंसर के मरीज थे. सीओ सदर सदानंद सिंह ने बताया कि शिवम वाराणसी से दवा लेकर अपने घर चिलबिला प्रताप गढ़ वापस जा रहे थे. हाईवे पर पहले से खड़ी ट्रेलर में इनकी स्विफ्ट कार भिड़ गयी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए जिससे प्रगति अग्रवाल की तत्काल घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और शिवम अग्रवाल के पिता प्रभात की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पर हो गयी. शिवम अग्रवाल जो कार चला रहे थे उन्हें मामूली चोट आई है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट