पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन मिर्जापुर के लालगंज प्राथमिक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में "एक पेड़ माँ के नाम" के बैनर तले वृक्षारोपण अभियान चलाया. इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसरों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. छात्रों को पर्यावरण के महत्व, वृक्षों की उपयोगिता एवं उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया. इस पूरे अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी शैलेंद्र बहादुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लालगंज टीम ने विद्यालयों में जाकर पौधारोपण किया और बच्चों को पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.