news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कंटेनर ने सोते समय पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कंटेनर ने सोते समय पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2026-07-30 17:07:46
  •  0

मिर्जापुर जनपद में गुरुवार के तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. घर के बाहर सो रहे बाप बेटे को अनियंत्रित तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने कुचल दिया, दोनों की दर्दनाक मौत हो गई हदासे में चार मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य बचाव में जुट गई है.

मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई के सामने गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित सीमेंट से लदा कंटेनर ट्रक सड़क किनारे बने मकानों की ओर घुस गया और बाहर सो रहे शिव प्रसाद गुप्ता 36 वर्ष उनके 13 वर्षीय पुत्र राहुल गुप्ता को कुचल दिया.हादसा इतना भीषण था कि पिता घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. बेटे को अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई.इस दौरान चार मकान में क्षतिग्रस्त हो गए, हादसे के बाद कंटेनर पलट भी गया. नाराज ग्रामीणों ने प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे को भी जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि राहुल सीडीएस स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था. पिता शिव प्रसाद कबाड़ का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे.इकलौते बेटे और पति की एक साथ मौत से मां संजू देवी और बेटी दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है.सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिटी अमित कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल अजित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. ग्रामीणों के मुताबिक, कंटेनर की टक्कर से करीब चार मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर डिवाइडर और पर्याप्त इंडिकेटर न होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं.सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि सीमेंट से लदा कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता पुत्र को चपेट में ले लिया जिससे दोनों की मौत हो गई है, हादसे में चार मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट