news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर भारी बारिश के कारण कक्षा एक से कक्षा 8 तक के स्कूल बंद

मिर्जापुर भारी बारिश के कारण कक्षा एक से कक्षा 8 तक के स्कूल बंद

  •   जेपी पटेल
  •  2026-08-06 08:51:58
  •  0

मिर्जापुर जनपद में भारी बारिश के कारण कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूल 6 अगस्त को बंद रहेंगे.शिक्षक हर दिन के तरह स्कूल पहुंचेंगे. डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने आदेश पत्र जारी किया है.

मिर्जापुर जनपद में दो दिन से लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है. खराब मौसम को देखते हुए मिर्जापुर जिला प्रशासन ने स्कूलो में छुट्टी घोषित कर दी है. मिर्जापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 6 अगस्त को बंद करने का आदेश पत्र जारी किया है वहीं शिक्षक हर दिन की तरह स्कूल पहुंचेंगे सरकारी काम करेंगे.

Tag :  

संबंधित पोस्ट