मिर्जापुर जनपद में शराब पीने के लिए पैसा न मिलने पर बहन के घर आया युवक पानी के टंकी चढ़ गया.पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने दो घंटे तक हाईबोल्टेल ड्रामा किया.ग्रामीणों के काफी समझाने के बाद युवक को टंकी से नीचे उतरा गया.
मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कलां गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब शराब पीने के लिए पैसा ना मिलने पर एक युवक पानी के सैकड़ो फीट ऊपर पानी के टंकी में चढ़ गया. बताया जा रहा पचोखरा खुर्द गांव का रहने वाला युवक वीरू अपनी बहन के घर गांव आया हुआ था. बहन के घर से निकल कर शुक्रवार की सुबह पास में स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा. युवक को पानी की टंकी पर चढ़े देख आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये. नीचे उतर जाने की बात कहने लगे तो युवक बीच बीच मे टंकी से नीचे लटक जा रहा था, तो कभी टंकी की रेलिंग से पैर निकालने की कोशिश कर रहा था. करीब 2 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक को ग्रामीण और उसकी बहन ने बड़े मिन्नत के बाद सकुशल नीचे उतार लिया. बताया जा रहा वीरू शराब पीने का आदी है और वह शराब पीने के लिए बहन के घर पैसे की मांग कर रहा था. जब उसे पैसे नहीं मिले तो वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा.ग्रामीण वीरू को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे तब पर भी वीरू लगातार पैसे की डिमांड करता रहा. करीब 2 घंटे के मान मनौवल के बाद वह नीचे उतरा और सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली.
मड़िहान थाना प्रभारी रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि वीरू विक्षिप्त है. पचोखरा खुर्द से अपने बहन के घर देवरी कला गांव आया था. पानी की टंकी पर चढ़ गया था. उसके घर वालों के मुताबिक वह शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन वह पहले से शराब पी रखा था परिजन उसके हरकत से परेशान होने के कारण उसे पैसे नहीं दिए.पैसे नहीं दिए जाने के बाद वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा.ग्रामीणों ने उतार लिया है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.