news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर के विकास की बारिश ने खोली पोल,अंतिम संस्कार के लिए कमर तक के पानी से जाते परिजन,जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते छात्र और श्रद्धालु

मिर्जापुर के विकास की बारिश ने खोली पोल,अंतिम संस्कार के लिए कमर तक के पानी से जाते परिजन,जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते छात्र और श्रद्धालु

  •   जेपी पटेल
  •  2026-08-16 20:02:16
  •  0

मिर्जापुर जनपद में बारिश ने विकास की पोल खोल कर रख दी है.कहीं अर्थी लेकर कमर तक के पानी से जाने को परिजन मजबूर दिखे तो कही श्रद्धालु और छात्र जान जोखिम में डालकर कर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं.अंतिम संस्कार के लिए अर्थी लेकर कमर तक के पानी से जाने को मजबूर परिजनों का विडियो वायरल

मिर्जापुर जनपद में थोड़ी सी बारिश होते ही विकास के बड़े-बड़े दावा करने वाले लोगों की पोल खोल दी है. रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी जमा होने के कारण कहीं कमर तक पानी से आर्थी ले जाने को परिजन मजबूर दिख रहे हैं तो कहीं छात्र और श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं पहला मामला मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा रेलवे अंडरपास का है जहां बारिश का पानी जमा होने के कारण एक परिवार को मुसीबत का सामना करना पड़ा. अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा नदी जा रहे परिजनों को कमर तक पानी से अर्थी को लेकर जाते दिखाई दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यही नहीं गाड़ियां भी अंडरपास बने तालाब से होकर जाने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं. हम आपको बता दे इस रेलवे अंडरपास से हर दिन हजारों की संख्या में वाहन भदोही जौनपुर प्रयागराज मध्य प्रदेश वाराणसी आते जाते हैं. बारिश हो जाने पर कई गाड़ियां पानी से निकलते समय बंद भी हो जाती हैं. दूसरा मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के रेहड़ा रेलवे अंडरपास का है. बारिश का पानी जमा होने के कारण जान जोखिम में डालकर लोग रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर हैं.सबसे बड़ी समस्या स्कूली बच्चों के साथ ही मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने आ रहे दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है. दिल्ली-हावड़ा रूट पर हर समय ट्रेनों की आवाजाही होती रहती है, इसके बावजूद भी रेलवे ट्रैक पार किया जा रहा है.समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है इसके पहले एक दो हादसे हो भी चुके हैं इसके बावजूद भी ना तो रेलवे विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या का ठोस निस्तारण कर पा रहे हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट