मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनपद वासियों को बड़ी सौगात दी है.प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का उद्घाटन किया है.केंद्र खुलने से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण मिलेंगे. मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचकर एक बड़ी सौगात दी है. केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का उद्घाटन किया है.केंद्र खुलने से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण मिलेंगे.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलीम्को) के माध्यम से जिला महिला अस्पताल में संचालित किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 100 लोगों को निःशुल्क सहायक उपकरणों भी वितरण किया. दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल का सराहनीय पहल है. प्रधानमंत्री दिव्यांग-वरिष्ठ केंद्र (PMD-VK) का शुभारंभ होने से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध होगा.साथ ही वितरित उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.इससे लाभार्थियों को सहायक उपकरणों के लिए दूर-दराज जाने की परेशानी से राहत मिलेगी. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मिर्जापुर जनपद के 12 ब्लॉक और तीनों नगर पालिका एक नगर पंचायत में सर्वे कराकर सभी का परीक्षण कराया गया था जिसमें चार हजार बुजुर्गों का चयन किया गया था. बारिश हो रहा है एक साथ 4000 लोगों को नहीं बुला सकते हैं इसलिए 100 लोगों को आज सहायक उपकरण दिया गया है. जिसकी कीमत 21 लाख रुपये है, 100 लोगों में 308 सहायक उपकरण वितरित किए गए. इनमें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, नी-ब्रेस, हियरिंग एड, वॉकर, स्पाइनल सपोर्ट, सेल फोन, सिलिकॉन तकिया सहित अन्य जीवनोपयोगी उपकरण शामिल हैं.बारिश के बाद फिर कैंप लगाया जाएगा बचे सभी लोगों को करोड रुपए का उपकरण दिए जाएंगे. जानकारी दी गई कि मिर्जापुर जिले में एडीप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 94लाभार्थियों को करीब 21 लाख रुपये की लागत के 308 सहायक उपकरण वितरित किए मगए। इनमें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, नी-ब्रेस, हियरिंग एड, वॉकर, स्पाइनल सपोर्ट, सेल फोन, सिलिकॉन तकिया सहित अन्य जीवनोपयोगी उपकरण शामिल है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.