news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटे ने बाणसागर परियोजना एवं सिरसी डैम से निकली नहर प्रणाली का किया निरीक्षण

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटे ने बाणसागर परियोजना एवं सिरसी डैम से निकली नहर प्रणाली का किया निरीक्षण

  •   जेपी पटेल
  •  2026-08-17 22:27:10
  •  0

क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बाणसागर परियोजना एवं सिरसी डैम से निकली नहर प्रणाली का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से बाणसागर का पानी सिरसी नहर प्रणाली में पहुंचाने की संभावना की जानकारी ली. मंत्री ने कहा कि सिरसी नहर प्रणाली की एक नहर को पिछले 20 वर्षों से वन विभाग द्वारा उत्पन्न अवरोध के कारण इस नहर का कार्य बाधित था.इस संबंध में उन्होंने सिरसी बाध प्रखंड के अभियंताओं के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के निस्तारण पर चर्चा की. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन विभाग द्वारा उत्पन्न अवरोध को शीघ्र समाप्त किया जाए और साथ ही इसके लिए आवश्यकतानुसार बजट उपलब्ध कराने का पूर्ण आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि "किसानों के हित सर्वोपरि हैं. बाणसागर का पानी समयबद्ध तरीके से सिरसी नहर तक पहुंचे यह हमारी प्राथमिकता है.केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस परियोजना को जल्द पूरा कराएंगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट