news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: भारी बारिश के कारण लालगंज तहसील के 7 गांव बाढ़ से प्रभावित, डीएम ने लिया जायजा

मिर्जापुर: भारी बारिश के कारण लालगंज तहसील के 7 गांव बाढ़ से प्रभावित, डीएम ने लिया जायजा

  •   जेपी पटेल
  •  2026-08-18 20:30:55
  •  0

मिर्जापुर जनपद में भारी बारिश के कारण तहसील लालगंज के 7 गांव बाढ़ से प्रभावित है.बारिश का पानी भरने से अदवा बांध के आठ गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है.लालगंज तहसील के सैकड़ों गांवों के खेत खलिहान सड़क जलमग्न हो गये है.मूसलाधार हो रहे बारिश के कारण कई गांव पानी से घिरे है.हलिया बाजार में बारिश और अदवा बांध का पानी घुस गया है. बाढ़ प्रभावित गांव दिघुली और बड़गड़ा का जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जायजा लिया है.

मिर्जापुर के तहसील लालगंज अन्तर्गत भारी वर्षा के कारण जल भराव से 07 गांव प्रभावित होने की सूचना पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तत्काल मौके पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों का रेस्क्यू कर राहत शिविर में पहुंचाने तथा आवश्यक राहत व बचाव के निर्देश अधिकारियों को दिया. एसडीआरएफ टीम के द्वारा मुख्य रूप से प्रभावित दिघुली गांव के प्रभावित 45 लोगों को रेस्क्यू कर राम हरख इण्टर कालेज में स्थापित राहत शिविर में पहुंचाया गया तथा उन्हें भोजन, बिस्तर, पेयजल सहित अन्य जनोपयोगी सामान उपलब्ध कराने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया. उन्होंने कहा कि राहत शिविर में प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, साफ सफाई अनवरत रहे विद्युत कटने के कारण जनरेटर की व्यवस्था कर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट/भोजन, पेयजल व अन्य मूल भूत सुविधाओं को पर्याप्त मात्रा में ससमय उपलब्ध कराई जाए.निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बड़गड़ गांव में भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लियाऔर आवश्यक राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया.

साथ ही सदर तहसील के भटेवरा गांव और अन्य गांव में भी बारिश का पानी घुस गया है जिसको लेकर सदर तहसील के एसडीएम महेंद्र सिंह और सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जायजा लिया है भटेवरा गांव में फंसे 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट