news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर पीने के पानी की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की समीक्षा जल जीवन मिशन और अमृत योजना के अधिकारियों को लगाई फटकार

मिर्जापुर पीने के पानी की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की समीक्षा जल जीवन मिशन और अमृत योजना के अधिकारियों को लगाई फटकार

  •   जेपी पटेल
  •  2026-08-18 20:33:06
  •  0

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन और अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा की है.पानी की शिकायत को लेकर समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्य पूर्ण कराया जाए किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए सबको सरकार की मंशा है कि पीने का शुद्ध पानी मिले. मेरे जनता दरबार में शिकायत मिल रही थी कि कहीं नल तो है पानी नहीं आ रहा कि जगह नल टूटे है कई जगह पाईप लीकेज है यह सभी समस्याएं दूर की जाए.

मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को जनपद में पीने के पानी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचकर हर घर जल योजना और अमृत जल योजना के अधिकारियों के साथ जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समीक्षा बैठक की. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मेरे जनता दरबार में गांव से लेकर शहर तक लोगों की शिकायत आती है कि नल है लेकिन जल नहीं है कई जगह नल टूटी-फूटी हुई है तो कहीं पाइप लीकेज हैं शहर में तो कई जगह अमृत जल योजना के अधिकारी सड़क खोद दिए हैं सभी को पानी शुद्ध मिले स्पष्ट निर्देश सरकार का है कहीं शिकायत मिलेगी तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा ग्रामीण इलाके में हर घर नल से जल पहुंचे लेकिन कई ब्लॉक और कई गांव से मेरे जनता दरबार में शिकायत आ रही थी की कहीं नल टूटा है कहीं नल में पानी नहीं आ रहा है कहीं पाइप लाइन टूटी है कहीं सड़क खोद डाली है इसलिए जल जीवन मिशन की आज समीक्षा की है.हमारे जिले में 9 स्कीम है और 6 एजेंसी काम कर रही हैं.कंपटीशन का सर्टिफिकेट तो आ रहा है लेकिन गांव में समस्या बनी हुई है.सभी को स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है जो ब्लॉक की जो स्कीम हैंडल कर रहा है उसमें जो एक-एक गांव कवर कर रहे हैं एक-एक घर कनेक्शन भी हो और पानी भी पहुंचे और पानी की टेस्टिंग के लिए महिलाओं को ट्रेनिंग मिले किसी व्यक्ति को जल जीवन मिशन को लेकर समस्या होती है उसके लिए कंप्लेंन रजिस्टर कहां करें स्पष्ट जानकारी लोगों को होना चाहिए. जहां गांव की पंचायत है वहां पर सारी जानकारी लिखित रूप से दी जाए की कोई समस्या आती है तो जल जीवन मिशन के पोर्टल पर या इस नंबर पर कर सकते हैं.सरकार की मंशा है कि जो रोज के पानी पीने का दिक्कत होती है वह समस्या दूर हो इसी का आज कोशिश की गई है. वही नगरी क्षेत्र में सड़क खोद दी जा रही है अमृत योजना के नाम पर इसको लेकर कहा नगरी क्षेत्र में अमृत योजना चलाई जा रही है इसकी भी विस्तृत रूप से समीक्षा की गई है सिविर लाइन का काम चल रहा है नई पाइप लाइन बिछाने काम चल रहा है, सीवर का काम पूरा कर दिया गया है मैंने बोला है पूरा काम करने के बाद हैंडोवर किया जाए नगर पालिका उसका सारा मेंटेनेंस करें पानी का जो काम है वह भी प्रगति पर है इसमें कमियां कहीं पानी पहुंच नहीं पा रहा है कहीं खुदाई करके छोड़ दिया गया है सारी समस्या सही कीजिए स्पष्ट निर्देश दिया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट