मिर्जापुर जिले में शराब के नशे में एक दोस्त ने भगौने से सिर पर वार कर हत्या कर दी.पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई है.
मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर अघोली गांव में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में दो दोस्तों का विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर भगौने से सिर पर वार कर दिया. घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा भरूहना गांव का रहने वाले अनिल विश्वकर्मा अपने घर से दो किलोमीटर दूर पाही पर अपने दोस्त रामबाबू विश्वकर्मा के साथ गया था.वहां शराब पी इस दौरान दोनों में विवाद हो गया.विवाद इतना बढ़ा की गाली-गलौज होने लगी रामबाबू ने भागोना से अनिल के सिर पर मार दिया. अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया.सूचना पर पहुंचे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई है. सीओ सदर जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच विवाद हुआ जिसमें एक ने हत्या कर दी है.पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.