मिर्जापुर जनपद में लगातार हो रहे बारिश और अहरौरा का बांध खुलने से गड़ई नदी उफान पर है.जान जोखिम में डालकर राहगीर नदी को पार कर रहे है.नदी के रपटे के ऊपर से बह रहे पानी से आ जा रहे लोग.राहगीरों को स्थानीय लोग नदी को पार करा रहे है.इलाके के सड़क और खेत सब जलमग्न हो गए हैं.
मिर्जापुर में अहरौरा-चकिया मार्ग पर गड़ई नदी का पानी सड़क पर आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.मदारपुर गांव के पास स्थित पुल पर बुधवार को भी दो फीट से अधिक पानी बहने के कारण आवागमन बाधित रहा। वहीं, अहरौरा बांध से करीब 450 क्यूसेक पानी की निकासी किए जाने से जमालपुर क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.