news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर क्रेशर प्लांट में बड़ा हादसा, चार मजदूरों की दबाकर हुई मौत, जिले के आला अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर, कहा जो दोषी होंगे उनके खिलाफ होगी कार्रवाई

मिर्जापुर क्रेशर प्लांट में बड़ा हादसा, चार मजदूरों की दबाकर हुई मौत, जिले के आला अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर, कहा जो दोषी होंगे उनके खिलाफ होगी कार्रवाई

  •   जेपी पटेल
  •  2026-09-05 20:26:00
  •  0

मिर्जापुर जनपद में क्रेशर प्लांट पर बड़ा हादसा हो गया.क्रेशर प्लांट ढहने से चार मजदूरों की दबकर मौत हो गई.मृतक चारों मजदूर सोनभद्र जनपद के रहने वाले थे.ब्लास्टिंग के कंपन के कारण क्रेशर प्लांट ढहा जिससे हादसा हुआ. जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी घटना पर पहुंचे

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एस एस रंजन स्टोन प्लांट में शनिवार को भीषण हादसा हो गया.ब्लास्टिंग के कंपन के कारण क्रेशर प्लांट ढह गया. उसमें काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए.चीखपुकार मच गई प्लांट में अफरातफरी का माहौल हो गया. दबे सभी मजदूरों को कर्मचारी और मालिक ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाल कर सभी को वाराणसी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने चारों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलते ही पहले चुनार एसडीएम अनेग सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों की दबे होने की आशंका को देखते हुए जेसीबी और पोकलैंड की मदद से प्लांट पर गिरे मलबे को हटवाया. थोड़ी देर बाद विंध्याचल मंडल के कमिश्नर राजेश प्रकाश डीआईजी पूनम जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक भी पहुंच गई. सभी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के बारे में मौजूद लोगों से जानकारी ली. बताया जा रहा एस एस रंजन स्टोन प्लांट के संचालक पिंटू सिंह है.इस प्लांट में सोनभद्र जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव के रहने वाले लाल बहादुर, अशोक, राकेश और दुर्योधन हर दिन की तरह काम कर रहे थे. अचानक ब्लास्टिंग के समय कंपन होने पर प्लांट का ऑफिस और अन्य निर्माण हुए भरभरा कर गिर गया. इसके चपेट में आने से चारों मजदूर मालबे में दब गए मलिक पिंटू ने कर्मचारियों की मदद से सभी को निकलवा कर पिकअप गाड़ी से इलाज के लिए वाराणसी अस्पताल लेंगे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही चुनार एसडीएम अनेग सिंह, तहसीलदार इवेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी मो. फहीम और अहरौरा थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ सबसे पहले मौके पहुंचे मौके पर पहुंचे मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली इसके बाद मलिक से बात कर सभी शव को मंगवाया और मजदूरों की दबे होने का अशंका को देखते हुए मालबा जेसीबी से हटवाया.

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि क्रेशर प्लांट का एक मकान ढहने से चार मजदूर दबे थे जिन्हें निकालकर अस्पताल ले जाए जा रहा था जहां रास्ते में ही मौत हो गई.मलबे में और कोई तो नहीं है जिसको देखा जा रहा है राहत बचाव कार्य किया जा रहा है.बारिश के कारण कैमर गिरा है या ब्लास्टिंग कारण जिसकी जांच की जा रही है. इस मामले में जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट