मिर्जापुर जनपद में रास्ते के लिए विद्यालय के बाहर छात्रों के साथ प्रदर्शन करने पर सपा नेता समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.सहायक अध्यापक की तहरीर पर 6 नामजद और सपा नेता रोहित शुक्ला के समर्थकों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है.सरकारी कार्य में बाधा डालने, रास्ता अवरोध करने का आरोप लगाकर सहायक अध्यापक ने मुकदमा दर्ज कराया है.
मिर्जापुर जनपद में स्कूल के बच्चों के लिए विद्यालय जाने के लिए रास्ता मांगना ग्राम वासियों और सपा नेताओं को भारी पड़ गया है. विद्यालय के गेट के बाहर छात्रों के साथ प्रदर्शन करने पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, रास्ता अवरोध करने के मामले में सहायक अध्यापक संजय कुमार तिवारी के तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने 6 नामजद और सपा नेता रोहित शुक्ला के समर्थकों के अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. दरअसल सीटी ब्लांक के चेरूईराम कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण 1985 में हुआ था तब से लेकर अब तक इस विद्यालय में छात्रों के लिए रास्ता नहीं है किसानों के खेत के मेड़ से जाने को मजबूर होते हैं बरसात के मौसम में छात्र फिसल कर गिर भी जाते हैं. इसी को लेकर ग्रामवासी अभिभावक और सपा नेताओं ने 7 सितंबर को स्कूल की गेट के बाहर छात्रों के साथ प्रदर्शन किया था जानकारी होने पर जिला प्रशासन के लोग पहुंचे थे. आश्वासन दिया था कि 24 घंटे के अंदर रास्ते के लिए काम शुरू हो जाएगा फिर धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया. मगर अब पुलिस ने सहायक अध्यापक संजय तिवारी के तहरीर पर कौशिक कनौजिया, राम नरेश यादव ,शंकर, लाल बहादुर, आरती ग्रामीण के साथ सपा नेता रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू और सपा नेता रोहित शुक्ला के समर्थकों के अज्ञात पिछला मुकदमा दर्ज किया गया है.
देहातकोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि सीटी ब्लांक के चेरूईराम कम्पोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक संजय तिवारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. संजय तिवारी ने आरोप लगाया है कि ग्राम वासी और सपा नेताओं ने मेरे छात्रों को बाहर रोक कर गेट पर प्रदर्शन किया जिससे सरकारी कर में बाधा डाल गया और रास्ता अवरोध किया गया इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.