मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल धाम पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माँ विंध्यवाशिनी देवी का दर्शन पूजन किया. पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव पर साधा निशाना कहा अखिलेश यादव का पीडीए पूरी तरह फर्जी है.पिछड़े दलितों के साथ धोखा है.2027 में ऐसा जवाब जनता देगी समाजवादी पार्टी वाले सैफई नजर आएंगे.अखिलेश यादव के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंच गया था.2014 से प्रदेश और देश की सेवा का जनता ने मौका दिया,2027 में तीसरी बार बनेगी सरकार.बीएसपी के आकाश आनंद को लेकर कहां की वह उनका घरेलू मामला है बीजेपी में आने को लेकर मेरा कोई जवाब नही.
मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माँ विंध्यवाशिनी देवी का दर्शन पूजन किया. पत्रकारों से बात करते हुए कहा मां विंध्यवासिनी का दर्शन लंबे अंतराल के बाद मिला है .यह अंतराल कम रहे , मां के आशीर्वाद से जो देश प्रदेश का दायित्व मिला है सेवा करने का उसे योग्य रूप निर्वाह कर सके , जैसे मुझे विश्वास है 2014 से लेकर 2024 तक मां के आशीर्वाद से डबल इंजन की सरकार है उसी तरह 2027 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से तीसरी बार फिर सरकार बनेगी देश के विकास के साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास स्थापित रहेगा.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर निशाना साधा कहा समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव का पीडीएफ फर्जी है वह पिछड़े दलितों के साथ धोखेबाजी है उनके धोखेबाजी का जनता अनेक बार जवाब दिया है 2027 में ऐसा जवाब देंगे की समाजवादी पार्टी वाले सैफई में नजर आएंगे,वही गोरखपुर दुर्घटना को लेकर कहा कहीं दुर्घटना हुई है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी अखिलेश यादव को लेकर यही बोलूंगा की सुप बोल तो बोले चलनी ना बोले ना जिनके कार्यकाल में पूरा उत्तर प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंच गया था, सड़के गड्ढे में तब्दील हो गई थी बिजली आती नहीं थी कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था उनके द्वारा यह बयान बाजी मुझे लगता है अखिलेश यादव बयान वीर है प्रदेश के सड़के गड्ढे को लेकर कहा कि एक बैठक हो चुकी है गढ्ढा मुक्ति को लेकर तीव्र गति से अभियान चलेगा स्टेट हाईवे नेशनल हाईवे ग्रामीण सड़क के सभी को गढ्ढा मुक्त किया जाएगा वर्षा अच्छी हुई है किसानों में खुशियां है कुछ किसानों के नुकसान है उसका सर्वे कराया जा रहा है मुआवजा दिया जाएगा.सड़क अप्रैल बनती है अगस्त में गड्ढा हो जाता है इसको लेकर कहा कि जो गड़बड़ी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी कोई गड़बड़ी करेगा तो भविष्य में कोई ठेकेदारी भी नहीं करेगा वही आकाश आनंद बीजेपी में आएंगे तो क्या लेंगे यह सवाल उनका घरेलू मामला है इसमें मेरा कोई जवाब नहीं वही कांग्रेस के विरोध को लेकर कहा वंदे मातरम राष्ट्रगीत है देश के आजादी का महामंत्र है इसका विरोध किसी को नहीं करना चाहिए कांग्रेस विरोध कर रही है कांग्रेस इसका खमियाजा भुगतेगी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.