news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का वीडियो वायरल होते ही जागा मिर्जापुर जिला प्रशासन

मिर्जापुर : पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का वीडियो वायरल होते ही जागा मिर्जापुर जिला प्रशासन

  •   जेपी पटेल
  •  2026-10-01 08:41:42
  •  0

मिर्जापुर : पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का वीडियो वायरल होते ही जागा मिर्जापुर जिला प्रशासन.दिव्या मित्तल ने वीडियो वायरल में स्कूल न बनवाने का मुद्दा उठाया था.लहुरियादह गांव में बीईओ और ग्राम प्रशासक पहुंचकर स्कूल नापी कराते हुए काम शुरू करा दिया है.

कुछ दिन पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाली आईएएस दिव्या मित्तल मंगलवार को सक्रिय राजनीति में आने का फैसला अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने मिर्जापुर के लहुरियादह गांव का ज़िक्र करते हुए हुए कहा था उस गांव में जब मैं डीएम रहते हुए पानी पहुंचाने के लिए निरीक्षण कर रही थी, तभी एक औरत मेरे तरफ आने लगी मुझे लग उसे कुछ चाहिए होगा पेंशन या पक्का मकान.मगर आकर महिला बोली मैडम आपसे कुछ मांगना है उसने जो मांगा मेरा सर शर्म से झुक गया. उसने कहा मैडम मेरे गांव में स्कूल पांचवी कक्षा तक है. उसके बाद बच्चों की पढ़ाई जंगल और पहाड़ के बीच अंत हो जाता है. मुझे आगे की कक्षा तक के लिए गांव में स्कूल चाहिए उस वक्त तक महिला के घर में पानी नहीं था लेकिन उसने स्कूल मांगा. मैंने नियम देखा स्कूल स्वीकृति किया, आज तीन साल हो जाने के बाद वह स्कूल बनना शुरू नहीं हुआ,अब मुझे बताइए क्या नहीं था पैसा नहीं था नियम नहीं था स्वीकृति नहीं थी, केवल इरादा नहीं था, इरादा होता तो पहाड़ भी रास्ता दे देता इरादा नहीं था इसलिए फाइल पहाड़ बन गया. वीडियो वायरल होते ही मिर्जापुर जिला प्रशासन में हड़का मच गया. मंगलवार को दिव्या मित्तल का वीडियो वायरल होता है बुधवार के दोपहर हलिया बीईओ चंद्र प्रकाश यादव ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र गुप्ता को लेकर चिन्हित किए गए जमीन पर पहुंचकर नापी कराते हुए स्कूल निर्माण के लिए जेसीबी से काम शुरू कर दिया.

दरअसल मिर्जापुर जिला अधिकारी रहते हुए दिव्या मित्तल ने वर्ष 2023 में लहुरियादह गांव में पानी के लिए निरीक्षण करने गई थी इस दौरान गांव की महिला देवकली ने बच्चों की शिक्षा के लिए गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय खोले जाने की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से मांग की थी. दिव्या मित्तल के प्रयासों से लहुरियादह गांव में वर्ष 2024 में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत हो गया था.वहीं विद्यालय निर्माण के लिए अगस्त 2025 में शासन से धनराशि भी जारी कर दी थी,लेकिन विद्यालय निर्माण कार्य शुरू नही हो सकने पर दिव्या मित्तल ने अपने वायरल वीडियो में सवाल उठाया था. देवकली महिला ने बताया कि डीएम दिव्या मित्तल कुछ दिन और होती तो स्कूल पहले बन जाता है इसके बाद हम लोगों का आवास शौचालय और अन्य व्यवस्था भी हो जाती लेकिन उनके जाने के बाद यहां कुछ नहीं हो रहा है.ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र गुप्ता ने जिला प्रशासन के इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि लहुरियादह गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण हो जाने से खासकर बालिकाओं की शिक्षा को गांव बढ़वा मिलेगा.बीइओ हलिया प्रकाश चंद्र यादव ने बताया कि लहुरियादह गांव में स्वीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए शासन से धन राशि आवंटित हो गई है.25 लाख रुपए की लागत से उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण करवाया जाएगा.

Tag :  

संबंधित पोस्ट