news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने किया मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन, कहा मैं किसी पार्टी में नहीं जा रही हूं जल्द ही नवरात्र में आगे ऐलान करूंगी

मिर्जापुर: पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने किया मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन, कहा मैं किसी पार्टी में नहीं जा रही हूं जल्द ही नवरात्र में आगे ऐलान करूंगी

  •   जेपी पटेल
  •  2026-10-11 22:20:54
  •  0

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंची पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने मां विंध्यवासिनी देवी का लाइन मिलकर दर्शन पूजन किया.रास्ते भर दिव्या मित्तल इस दौरान समर्थकों ने स्वागत किया.नवरात्र भर विन्ध्याचल में दिव्या मित्तल रहेंगी.दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी जॉइन नही करूंगी.लोगो की सेवा के लिए राजनीति में आई हूं.जल्द ही चुनाव को लेकर नवरात्र में ऐलान करूंगी.

आईएएस से इस्तीफा देने और राजनीति में आने के एलान के बाद पहली बार मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंची दिव्या मित्तल ने मां विंध्यवासिनी देवी का लाइन में लगकर दर्शन पूजन किया किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा विंध्य पर्वत पर विराजमान मां विंध्यवासिनी का आज नवरात्र के पहले दिन दर्शन की हूं. सभी भक्तों को नवरात्र की शुभकामनाएं देती हूं. मेरे आने वाले जीवन में जो भी कदम होगा जल्द ही नवरात्र में सार्वजनिक करूंगी पूरी डिटेल कैसे कब कहा जाऊँगा बताऊगी.कहां जा रहा किसी पार्टी में जा रही है राजा भैया की पार्टी में जाने का सोशल मीडिया पर चल रहा था क्या किसी पार्टी में जाने की बात चल रही है इसको लेकर कहा पिछले वीडियो में बहुत स्पष्ट कहा था आज भी स्पष्ट कर रही हूं किसी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हूं.क्या आप मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है इसको लेकर कहा मैं राजनीति की घोषणा कर दी हूं मैं समझ सकती हूं सबकी जिज्ञासा है लेकिन आगे की जो कदम है शीघ्र बताऊंगी.आपकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी बताया जा रहा था इसको लेकर कहा मैंने पहले ही बता दिया है कि मेरी राहुल गांधी से कोई मुलाकात नहीं हुई है. आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आई है क्या वजह रहा है इसको लेकर कहा पहले ही 9:30 मिनट के वीडियो में बोल चुकी हूं राजनीति देश को दिशा देती है.आईएएस रहते हुए बहुत काम किया बहुत लोगों का आशीर्वाद मिला अगर दिशा में परिवर्तन करना है तो राजनीति में आना जरूरी है.फिलहाल विंध्याचल में हूं आगे नया कुछ करा जाता है तो यह नहीं पता होता है क्या हो रहा है.लहूंरियादह गांव भी जाकर लोगों से मिलेंगे और आशीर्वाद लेंगे.

दरअसल दिव्या मित्तल मिर्जापुर जनपद में जिलाधिकारी रह चुकी हैं. जिलाधिकारी रहते हुए इन्होंने लहुरियादह गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में पानी हर घर नल से पहुंचने पर बिना किसी राजनीतिक जनप्रतिनिधि के बुलाये उद्घाटन कर दिया था जिसको लेकर कहा जाता है कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल नाराज थी और उनके कारण ही इनका मिर्जापुर से ट्रांसफर हो गया था. इस्तीफा देने और राजनीति में आने के ऐलान के बाद पहली बार मिर्जापुर प्रयागराज के रास्ते जिगना इलाके में पहुंचने पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया.इसके बाद विंध्याचल धाम पहुंचकर भैरव की पूजा करने के बाद मां विंध्यवासिनी देवी का लाइन मिलकर दर्शन पूजन किया. इस दौरान मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के परिसर में कलश स्थापना के साथ ही हवन किया. अब 9 दिन का विंध्याचल में रह कर पूजा पाठ करेंगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट