news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर: मुख्य विकास अधिकारी ने मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मिर्ज़ापुर: मुख्य विकास अधिकारी ने मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  •   JP
  •  2023-12-03 17:10:05
  •  0

मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट से विकास भवन तक आयोजित मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में उपस्थित एनसीसी, केबी कालेज, बिनानी कालेज, बसंत इंटर कालेज के छात्र-छात्राए एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत समस्त मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हैं वे सब अपने मताधिकार का प्रयोग करें.उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक है कि सर्वप्रथम मतदाता सूची में हमारा नाम जुड़े.मुख्य विकास अधिकारी ने रैली के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि यदि आपका या दोस्तों पास पड़ोस के लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़ा नहीं है तो अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम अवश्य मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें.

Tag :   मतदाता जागरूकता साइकिल रैली

संबंधित पोस्ट