news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर : चारपाई पर सो रहे अधेड़ की हत्यारों ने गला रेत कर की हत्या,खून से लथपथ मिला शव

मिर्ज़ापुर : चारपाई पर सो रहे अधेड़ की हत्यारों ने गला रेत कर की हत्या,खून से लथपथ मिला शव

  •  
  •  2023-12-05 11:30:43
  •  0

मिर्ज़ापुर अदलहाट थाना क्षेत्र के टेडुआ गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब खून से लतपथ चारपाई पर सो रहे अधेड़ का शव मिला.बताया जा रहा है अधेड़ सोहन यादव उर्फ सोनू यादव उम्र लगभग 52 वर्ष रात में एक तिलक समारोह से वापस आकर अपने घर के बाहर टिन सेट के नीचे चारपाई पर सो रहे थे अज्ञात हत्यारों ने रात में धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गए .घर की महिलाएं भोर में उठकर पशुओं को चारा देने जा रही थी तो चारपाई के नीचे खून देखा तो परेशान होकर परिजनों को बताया,परिजन जब चारपाई में सो रहे सोहन यादव उर्फ सोनू यादव को कपड़ा हटाकर देखा तो खून से लतपथ अवस्था में शव पड़ा हुआ था और गले में धारदार हथियार के चोट के निशान थे. परिजनों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. सूचना पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ,अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह पुलिस बल, डॉग स्क्वायड के साथ मौके पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए. शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुट गई है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट