news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: दौलत सिंह पटेल को अपना दल कमेरावादी ने मिर्जापुर लोक सभा का बनाया प्रत्याशी

मिर्जापुर: दौलत सिंह पटेल को अपना दल कमेरावादी ने मिर्जापुर लोक सभा का बनाया प्रत्याशी

  •   जेपी पटेल
  •  2024-04-26 22:12:25
  •  0

असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल की पीडीएम मोर्चा की ओर से मिर्जापुर लोकसभा सीट के लिए दौलत सिंह पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है.कौन दौलत सिंह पटेल आप भी जानिए.काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र रहे और जिले के जनता जनार्दन इंटर कालेज भुड़कुड़ा में गणित के प्रवक्ता के पद पे कार्यरत रहे। छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे तथा तमाम सामाजिक और राजनैतिक आंदोलनों में भाग लेते हुवे 17 बार जेल यात्रा की। वर्तमान में दौलत सिंह बायोमास से हाइड्रोजन बनाने वाली विश्व की प्रथम कंपनी बिज़ल ग्रीन एनर्जी के निदेशक के पद पे कार्यरत है।दौलत सिंह अपने गांव नियामतपुर कलां के ग्राम प्रधान भी रहे तथा चुनार के शानदार विधायक स्व० यदुनाथ सिंह के विधायक प्रतिनिधि रहे।शिक्षक संघ की राजनीति में भी सक्रिय रहते हुवे शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष के पद पे भी कार्य कर चुके है।कांग्रेस में पिछड़ा वर्ग विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुवे जिले जातिगत जनगणना आधारित सामाजिक न्याय सम्मेलन का आयोजन 18 जनवरी 2024 को किया था जिसमे काफी भीड़ उमड़ी थी। दौलत सिंह काफी दिनों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे थे।

Tag :   #दौलत सिंह पटेल #लोकसभा चुनाव #मिर्जापुर #पल्लवी पटेल #अपनादल कमेरवादी

संबंधित पोस्ट