news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : दिव्यांग बुजुर्ग ने पेट्रोल छिड़कर खुद लगाई आग, इलाज के दौरान हुई मौत

मिर्जापुर : दिव्यांग बुजुर्ग ने पेट्रोल छिड़कर खुद लगाई आग, इलाज के दौरान हुई मौत

  •  
  •  2024-08-21 21:36:41
  •  0

मिर्जापुर : दिव्यांग बुजुर्ग ने पेट्रोल छिड़कर खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान अस्पताल मे बुजुर्ग की हुई मौत,घर के बटवारे के विवाद को लेकर दिव्यांग ने लगाई थी आग,पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,अहरौरा थाना क्षेत्र के टिकरा खरंजा मोहल्ले की घटना.

 

मिर्जापुर अहरौरा थाना क्षेत्र के कस्बा नगर चौकी के टिकरा खरंजा (अहरी) मोहल्ला में उस समय अफरा तफरी मच गई ज़ब एक 70 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग ने घर के बटवारे के विवाद को लेकर खुद को पेट्रोल छिड़कर आग लगा लिया.झूलसे दिव्यांग बुजुर्ग को आनन फानन में अहरौरा सीएचसी पंहुचाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुये डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.बताया जा रहा है टिकरा खरंजा के रहने वाले नियामतुल्लाह खान दिव्यांग हैं जो मिर्जापुर रहते थे अचानक घर गये बटवारे को लेकर घर वालों से विवाद हो गए विवाद इतना बढ़ गए की खुद को पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा लिया जिससे मौत हो गई.

 

अहरौरा कस्बा चौकी इंद्रभूषण मिश्रा ने बताया की एक दिव्यांग बुजुर्ग की मौत हुई है. घर के बटवारे के विवाद मे आग लगा लिया था इलाज के दौरान मौत हो गयी है. पोस्टमार्टम को शव भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट