news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: ट्रक और हाइवा में टक्कर होने से दोनों वाहनों लगी आग, ट्रक का चालक जिंदा जला,भाई झुलसा हालत गंभीर

मिर्जापुर: ट्रक और हाइवा में टक्कर होने से दोनों वाहनों लगी आग, ट्रक का चालक जिंदा जला,भाई झुलसा हालत गंभीर

  •   जेपी पटेल
  •  2025-04-25 22:50:22
  •  0

मिर्जापुर जनपद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. ट्रक और हाइवा की टक्कर होने से दोनों वाहनों में आग लग गई. ट्रक चालक की ट्रक में फसने से जलकर मौत हो गई, जबकि उसका भाई झुलस गया है हालत गंभीर है अस्पताल में भर्ती है.

मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के गुरखुली नदी के पास बीती रात ट्रक और हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर होने के कारण दोनों वाहनों में आग लग गई. आग लगने से ट्रक चालक की जलकर मौत हो गई,वही चालक का भाई झुलस गया है अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है बमिर्जापुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात गुरखुली नदी पुल पर डीबीएल कंपनी द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा हैं. बोकारो से  लोहे की चद्दर लाद कर 14 चक्का ट्रक मिर्जापुर की ओर से जबलपुर जा रहा था गुरखुली नदी पर पहुंचा तो ट्रक डीबीएल कंपनी के हाइवा से टकरा गया जिससे लोहे की चद्दर में लदे ट्रक में आग लग गई और चालक उसका भाई उसी में फस गया.झुलसे भाई को किसी तरह निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया मगर ट्रक चालक की जलने से मौत हो गई.

पड़री थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि दो ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगी थी जिसमें चालक सुरेंद्र कुमार भरवाड़ा जिला ललितपुर थाना भरवाड़ा की जलकर मौत हो गई.उसका भाई झुलस गया जिसकों ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है इलाज चल रहा है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट