news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : हाई स्कूल फेल होने पर छात्र ने गंगा नदी में लगाई छलांग, पीछे से भाई को बचाने के लिए दौड़ रही थी बहन

मिर्जापुर : हाई स्कूल फेल होने पर छात्र ने गंगा नदी में लगाई छलांग, पीछे से भाई को बचाने के लिए दौड़ रही थी बहन

  •   जेपी पटेल
  •  2025-04-25 22:54:09
  •  0

मिर्जापुर जनपद में हाई स्कूल में फेल होने पर एक छात्र ने गंगा नदी में छंलाग लगा दिया है. जानकारी मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश कर रही है. देर शाम तक छात्र का शव बरामद नहीं हो पाया है.

मिर्जापुर कटरा थाना क्षेत्र के शास्त्री सेतु से एक युवक ने हाई स्कूल फेल होने पर गंगा नदी में छलांग लगा दिया हैं.बताया जा रहा है भदोही जिले के खम्हरिया के रहने वाला ध्रुव यादव अपनी बहन के यहां जयरामपुर (भदोही) में रह पढ़ाई कर ता था. छात्र हाई स्कूल की परीक्षा में फेल होने पर वह बहन के घर पहुंचा तो बहन ने डांट लगाई तो नाराज होकर वह बहन के घर से ऑटो से निकल कर मिर्जापुर के शास्त्री सेतु पर पहुंचकर गंगा नदी में कूद गया. पीछे से बहन भी बस से भाई का पीछा कर रही थी बहन के पहुंचने से पहले ही भाई गंगा में छलांग लगा दिया. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से छात्र के शव की तलाश कर रही है.

कटरा कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि हाई स्कूल में फेल होने पर गंगा में छात्र छलांग लगाई हैं. गोताखोरों एसडीआरएफ की मदद से शव की तलाश की जा रही है. छात्र की बहन प्रीति यादव भी आई हुई है उसने चप्पल से भाई का पहचान की है वह भी पीछे-पीछे आ रही थी उसके पहले ही भाई गंगा में कूद गया था.

Tag :  

संबंधित पोस्ट