news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सड़क हादसे में जीजा साले की हुई दर्दनाक मौत

मिर्जापुर : सड़क हादसे में जीजा साले की हुई दर्दनाक मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-17 22:07:27
  •  0

मिर्जापुर जनपद के एक सड़क हादसे में जीजा साले की दर्दनाक मौत हो गई है.खड़ी ट्रक में बाइक सवार जीजा साले ने पीछे से टकरा जाने के कारण मौत हो गई.अस्पताल पहुंचाये जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

हलिया थाना क्षेत्र के समौती गांव के पास शनिवार के देर शाम उस समय चीखपुकार मच गई जब खड़ी ट्रक ने पीछे से बाइक सवार जीजा साले ने टक्कर मार दिया टक्कर इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को हलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दोनों के मौत से परिवार में कोहरा मच गया है.बताया जा रहा प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के मड़फा गांव के रहने वाला मुकेश कोटार गांव के रहने वाला अपने साले विकास के साथ बाइक से ससुराल कोटार गांव आ रहा था की जैसे ही हलिया ड्रमण्डगंज मार्ग के समौती गांव के पास पहुँचे की सड़क पर खराब होकर ख़डी ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई जिससे बाइक सवार दोनों जीजा साले की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.सूचना पर हलिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ दोनों को उपचार के लिए एम्बुलेंस सेवा वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया जंहा पर चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.

हलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ विवेक खरे ने बताया कि सड़क हादसे में एंबुलेंस की मदद से दो को लाया गया था दोनों मृत अवस्था में थे ,दोनों के शव को पुलिस को सौंप दिया गया है,वही हलिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खड़ी ट्रक में बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर पीछे से मार दिया था दोनों की मौत हो गई है दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट