news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटा.पलटने के बाद ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग,हादसे में नाबालिग ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत

मिर्जापुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटा.पलटने के बाद ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग,हादसे में नाबालिग ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2026-09-09 07:12:21
  •  0

मिर्जापुर जनपद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया.पलटने के बाद ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई.हादसे में नाबालिग ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई.मृत पशु को जंगल में फेंकने के लिए ट्रैक्टर चालक ले जा रहा था.पुलिस चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच में जुट गई है.

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई और ट्रैक्टर ट्राली में पलटने के बाद आग लग गया ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.बताया जा रहा रानीबारी गांव के रहने वाले ओमप्रकाश बिंद का 16 वर्षीय बेटा अंश बिंद मृत पशु को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर जंगल में फेंकने जा रहा था इस दौरान रास्ते में ट्रैक्टर का गला टूटने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गया उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई और ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गया सूचना पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया. अंश बिंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

लालगंज प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि अपने मृत हुए भैंस के पाड़ा को ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर कुशियरा जंगल की तरफ फेकने ले जा रहा था.जहां अचानक ट्रैक्टर का गुल्ला टूटने से ट्रैक्टर पलट गया जिसके नीचे दबने से किशोर अंश बिंद की मौके पर ही मौत हो गई.मृतक किशोर के पिता ओमप्रकाश ने तहरीर दिया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट