news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : गरबा एक्सप्रेस से 8 नाबालिग और ट्रैफिकर गिरफ्तार, मिठाई की दुकान पर गुजरात ले जा रहा था काम कराने

मिर्जापुर : गरबा एक्सप्रेस से 8 नाबालिग और ट्रैफिकर गिरफ्तार, मिठाई की दुकान पर गुजरात ले जा रहा था काम कराने

  •   जेपी पटेल
  •  2026-09-09 07:14:52
  •  0

मिर्जापुर जनपद की आरपीएफ ने गरबा एक्सप्रेस से चेकिंग के दौरान 8 नाबालिग बच्चों को पकड़ा है.बच्चों को बालश्रम के लिए गुजरात ले जा रहा था तस्कर.तस्कर को आरपीएफ गिरफ्तार कर लिया है.बच्चों को रेलवे चाइल्ड हेल्पडेस्क को सुपुर्द कर दिया है.

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा से गांधीधाम जा रही गरबा एक्सप्रेस से मंगलवार को चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने 8 नाबालिग बच्चे को बरामद किया है.बच्चों को बालश्रम के लिए गुजरात ट्रैफिकर ले जा रहा था.आरपीएफ ने ट्रैफिकर को गिरफ्तार करते हुए बरामद बच्चों को रेलवे चाइल्ड हेल्पडेस्क को सुपुर्द कर दिया है. पकड़े गए सभी बच्चे वेस्ट बंगाल और झारखंड के रहने वाले हैं. मिर्जापुर जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन टीम द्वारा 8 बच्चों को cwc के आदेशानुसार रामनगर वाराणसी बाल गृह में आवासित करा दिया गया है. दरअसल रेलवे पुलिस एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) टीम के साथ मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी. हावड़ा से गांधीधाम जा रही ट्रेन संख्या 12938 गरबा एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी तो टीम ने ट्रेन में चेकिंग की. चेकिंग के दौरान टीम को ट्रेन में एक व्यक्ति के साथ 8 नाबालिग बच्चे दिखाई देने पर उससे टीम ने पूछताछ की तो गांधीधाम जाने को बताया. जांच में पता चला कि बच्चों से वहां मिठाई की दुकान पर काम कराने के लिए ले जा रहा था.मामला संदिग्ध होने पर आरपीएफ ने बच्चों और व्यक्ति को पकड़े कर थाने ले आई. व्यक्ति के पास छह टिकट, मोबाइल और 3530 रुपये बरामद हुए.कड़ाई से पूछताछ की गई तो मामला सही सही बता दिया. आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि तस्कर पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के सुलीताला का रहने वाला मोहम्मद आहद गरबा एक्सप्रेस ट्रेन से बच्चों को गुजरात ले जा रहा था चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है.इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट