news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मृतक प्रिंस और गेंदलाल के परिजनों से मुलाकात कर डीआईजी से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिया निर्देश

मिर्जापुर : कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मृतक प्रिंस और गेंदलाल के परिजनों से मुलाकात कर डीआईजी से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिया निर्देश

  •   जेपी पटेल
  •  2026-11-14 22:20:40
  •  0

मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में 11 वर्षीय बच्चे प्रिंस के अपहरण कर हत्या और 45 वर्षीय गेंदलाल बिंद की मारपीट कर हत्या के मामले को लेकर शनिवार को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए डीआईजी विंध्याचल रेंज पूनम से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश.

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सबसे पहले मृतक प्रिंस के पिता केशव बिंद से वार्ता की और पूरी घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली,उन्होंने कहा कि मासूम बच्चे के साथ हुई यह घटना अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और निंदनीय है. इस दुख की घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है.उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, जो भी लोग इस घटना में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी. फिर गेंदा लाल के परिजनों से मिले कहा गांव के दोनों घटनाओं के तुरंत बाद मिर्ज़ापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विशेष नजर रखी है, जिससे दोषियों को तुरंत पकड़ा गया और दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर भी कार्रवाई की गई. पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने दूरभाष पर डीआईजी पूनम से वार्ता की और कहा कि प्रिंस हत्याकांड और गेंदालाल हत्याकांड के अन्य दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए. कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मंत्री ने पीड़ित परिवार जनों को न्याय दिलाने और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.

दरअसल प्रिंस बच्चे की अपहरण के बाद फिरौती 50 लाख नहीं देने पर बच्चों की तीसरे दिन हत्या कर दी गई थी. परिजन ग्रामीण जमकर बवाल किया था प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे को भी जाम किया था. फिर इसी दिन गांव के गेंदालाल की पुरानी रंजिश में हत्या कर दी गई थी. गांव में दो की हत्या से माहौल गर्म हो गया था. इस पूरे मामले में एक चौकी प्रभारी एक हल्का प्रभारी निलंबित किए गए हैं और विंध्याचल कोतवाल लाइन हाजिर किए गए थे. दोनों का आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है

Tag :  

संबंधित पोस्ट