news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मां विंध्यवासिनी देवी का किया दर्शन,विंध्य कॉरिडोर के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ

मिर्जापुर : असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मां विंध्यवासिनी देवी का किया दर्शन,विंध्य कॉरिडोर के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ

  •   जेपी पटेल
  •  2026-11-14 22:22:36
  •  0

मिर्जापुर : असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मां विंध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन विंध्य कॉरिडोर के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ और देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना.

मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम शनिवार के देर शाम असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य पहुंचे. सब परिवार राज्यपाल ने मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन लाइन में लगकर किया.पत्रकारों से बात करते हुए विंध्य कॉरिडोर के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की कहा पहले मंदिर परिसर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को संकरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था.इससे विशेषकर भीड़ के दौरान दर्शनार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. अब विंध्य कॉरिडोर के भव्य निर्माण से श्रद्धालुओं को आवागमन और दर्शन-पूजन में काफी सहूलियत मिल रही है.धाम का स्वरूप भी पहले की अपेक्षा अधिक भव्य और व्यवस्थित हुआ है. उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विकास कार्यों में धार्मिक स्थल की गरिमा और आस्था का विशेष ध्यान रखा गया है. विंध्याचल धाम अब केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. बड़ी संख्या में लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं.राज्यपाल ने कहा कि शक्ति की आराधना से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है. मां विंध्यवासिनी के दरबार में आने से आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास इस तरह होना चाहिए कि उनकी प्राचीन आस्था, परंपरा और गरिमा सुरक्षित रहने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी मिलें.

हम आपको बता दें राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य दो दिवसी दौरे पर मिर्जापुर पहुंचे हैं पहले दिन मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया है दूसरे दिन अदलहाट के आदर्श इंटर कॉलेज के 75 वर्ष पूर्ण होने कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

Tag :  

संबंधित पोस्ट