news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : ड्यूटी करने जा रहे विद्युत कर्मी की धारदार हथियार से की गई हत्या

मिर्जापुर : ड्यूटी करने जा रहे विद्युत कर्मी की धारदार हथियार से की गई हत्या

  •   जेपी पटेल
  •  2026-11-22 13:50:48
  •  0

मिर्जापुर जनपद में ड्यूटी करने जा रहे विद्युत कर्मी की धारदार हथियार दबंगों ने हत्या कर दी हैं.33 वर्षीय अतुल दुबे की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है.पुरानी रंजिश में हत्या करने की बात सामने आ रही है.पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर घटना की जांच में जुट गई है.

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बिरसापुर गांव में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब ड्यूटी करने जा रहे एक विद्युत कर्मी की घात लगाए चार दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. खून से लतपथ विद्युत कर्मी चीखपुकार सुन परिजन मौके पहुंचकर जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. विद्युत कर्मी की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी आनन फानन अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. बताया जा रहा देहात कोतवाली क्षेत्र के बिरसापुर गांव के रहने वाले अतुल दुबे संविदा पर बिजली विभाग में विद्युत कर्मी है .उप केंद्र मवैया ड्यूटी करने जा रहे थे.घर से 200 मीटर दूरी पर पहुंचने पर पहले से घात लगा कर बैठे दबंगो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे अतुल दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी होने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अतुल दुबे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.

पिता कृपा शंकर दुबे और चाचा फूलचंद दुबे ने बताया कि मवैया उप केंद्र पर ड्यूटी करने जा रहे थे इस दौरान पहले से बैठे लोगों ने हमला कर दिया घायल होने पर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

वही देहात कोतवाली प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि पुराना विवाद दोनों पक्ष चल रहा था. पुरानी रंजीश में हत्या की गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पूरी घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट